क्रिकेट

UPW vs DC, WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत का खाता खोलने उतरेंगे यूपी के वॉरियर्स, जानिए किसका पलड़ा है भारी

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बेंगलुरू लेग में शनिवार को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू

बेंगलुरू: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को यूपी वारियर्स को हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा करने पर लगी होंगी जबकि यूपी की टीम सत्र में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में होगी। फिलहाल अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बाद दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली ने तीन में से दो मैच जीते हैं। दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स लगातार दो मैच हारकर सबसे नीचे है। दोनों टीमों के बीच वडोदरा में हुए पिछले मैच में दिल्ली ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

मेग लैनिंग के फॉर्म में लौटने से मजबूत हुई दिल्ली

टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली की टीम कप्तान मेग लानिंग के फॉर्म में लौटने से मजबूत हुई है। इसके अलावा मध्यक्रम में मरिजान कप और अनाबेल सदरलैंड ने अच्छा योगदान दिया है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोगी नहीं मिल पा रहा।

फील्डिंग साबित हुई है यूपी की कमजोर कड़ी

यूपी वॉरियर्स की कमजोर कड़ी फील्डिंग साबित हुई है जिसके खिलाड़ियों ने तीन कैच टकपाये और कई मिसफील्ड की जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। कप्तान दीप्ति शर्मा ने पिछला मैच हारने के बाद कहा था,'अगर हम कैच लपक पाते तो नतीजा कुछ और होता लेकिन यह सब चलता रहता है।' दीप्ति, उमा छेत्री और सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश को अच्छी पारियां खेलनी होगी। किरण नवगिरे ने आक्रामक अर्धशतक जमाया लेकिन श्वेता सेहरावत और चिनेले हेनरी को छोड़कर बल्लेबाज चल नहीं सके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स:

मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मरियाने कैप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), टिटास साधु।

यूपी वारियर्स:

दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना किंग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article