WPL 2024,
अब बात कर लेते हैं दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को लेकर। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी तरह गुजरात जायंट्स की बात करें तो टीम मौजूदा सीजन में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। टीम को अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए अब जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
गुजरात बनाम दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (GG vs DC Pitch Report)
रविवार को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मुकाबला बेंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंग्लुरू के मैदान पर टॉस काफी अहम साबित हो रहा है। जवाब में खेलने वाली टीम की जीत ज्यादा है, जबकि पहले खेलने वाली टीमों को ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अभी तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले खेलने वाली सिर्फ दो टीमों को जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को 7 बार जीत मिली है। इसके अलावा इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों की दबदबा रहा है। इसके अलावा गेंदबाज भी दमखम दिखाने में पीछे नहीं रहती है।
आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)
रविवार को बेंग्लुरू में बादल छाए रहेंगे, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर बारिश पानी नहीं फेर पाएगी। शहर में आज बारिश की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत है। खिलाड़ी आज उमस से परेशान जरूर रह सकते हैं। इसके अलावा तापमान की बात करें तो बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजेन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, तितास साधु, जेस जोनासेन , लौरा हैरिस, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति।
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड (Gujarat Giants Squads)
बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहु, मेघना सिंह, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सतघरे, मन्नत कश्यप। शबनम एमडी शकील, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता, तरन्नुम पठान।
