क्रिकेट

WPL 2024, DC vs MI Pitch Report, Weather: दिल्ली और मुंबई डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2024, 02:54 PM IST

WPL 2024, DC-W vs MI-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज (23 February 2024) से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच होगा। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जानिए इस डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2024 मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • WPL 2024 का आज होगा आगाज
  • दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच पहला मैच
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मुकाबला

WPL 2024, DC-W vs MI-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आज से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला आज रात 8 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान होंगी ऑस्ट्रेलियाई स्टार मेग लैनिंग (Meg Lanning) और मुंबई इंडियंस महिला टीम की अगुवाई होगी भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में।

अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमें WPL इतिहास में तीन बार आमने-सामने आई हैं। पिछले सीजन में जब पहली बार जब ये टीमें टकराई थीं तब मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई की महिला टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जबकि इनके बीच खेला गया तीसरा व अंतिम मुकाबला पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला था जहां मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस महिला टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था। आइए अब जानते हैं कि इस सीजन के पहले मैच में आज कैसी है पिच रिपोर्ट और कैसा है बेंगलुरू का मौसम।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2024 मैच की पिच रिपोर्ट (DC vs MI Pitch Report)

आज डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पिछले साल की रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। यहां की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद ट्रैक साबित हुआ है और आज भी दोनों टीमों की बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगी। वहीं गेंदबाजों में शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मध्य के ओवरों में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

दिल्ली और मुंबई की महिला टीमों के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाना है। आइए बेंगलुरू के मौसम की बात भी कर लेते हैं। बेंगलुरू में आज दिन भर अच्छी धूप खिली रहेगी। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया गया है। इसके अलावा उमस भी बहुत कम रहेगी जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी स्थिति रहेगी। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

मुंबई और दिल्ली की महिला टीमें

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, शबनिम इस्माइल और एस सजना।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल , तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप और स्नेहा दीप्ति।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article