क्रिकेट

WPL: नहीं थमा आरसीबी की हार का सिलसिला, अब यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से रौंदा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 10:29 PM IST

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी का विमेंस प्रीमियर लीग में हार का सिलसिला बदस्तूर शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी जारी रहा। यूपी कैपिटल्स ने एलिसा हीली की आतिशी कप्तानी पारी की बदौलत आरसीबी को 10 विकेट से रौंद दिया।

Image

एलिसा हीली और देविका वैद्य(साभार UP Warriorz)

Photo : Twitter

मुंबई: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की हार की विमेंस प्रीमियर लीग में सिलसिला शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी नहीं रुका। शुक्रवार को एलिसा हीली की आतिशी कप्तानी पारी की बदौलत यूपी ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यूपी ने जीत के लिए आरसीबी द्वारा दिए 139 रन के लक्ष्य को 13 ओवर में 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। एलिसा हीली 96(47) और देविका वैद्य 36(31) रन बनाकर नाबाद रहीं।

138 रन बनाकर ढेर हुई आरसीबी, पेरी ने जड़ा अर्धशतक

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतकी आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। एलिसा पैरी और सोफी डिवाइन के अलावा आरसीबी के बल्लेबाज यूपी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। पैरी ने 39 गेंदों पर 52 रन और सोफी डिवाइन ने 24 गेंद में 36 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना केवल 4 रन बना सकीं। यूपी वारियर्स की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने कहर बरपाते हुए 13 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं। वहीं उपकप्तान दीप् शर्मा ने 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। यूपी के लिए अंजली सर्वानी ने क्षेत्ररक्षण में कमाल दिखाया। उन्होंने तीन कैच लेने के अलावा एक रन आउट किया।

एलिसा हीली के बल्ले के तूफान में उड़े आरसीबी के गेंदबाज

जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स को कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 5.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद एलिसा हीली ने 29 गेंद में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी आतिशा बल्लेबाजी जारी रखी। दूसरे छोर पर देविका ने उनका साथ दिया। हीली और देविका की जोड़ी ने 9.2 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। अंत एलिसा हीली 96 रन बनाकर नाबाद रहीं और डब्लूपीएल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाली बल्लेबाज भी बन गईं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article