क्रिकेट

WPL 2023: जीत की रथ पर सवार क्या बोलीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 10, 2023, 05:26 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। यह इस लीग में मुंबई की लगातार तीसरी जीत है। जीत के बाद गदगद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने हेली मैथ्यूज की भी तारीफ की जो लगातार रन बना रही हैं।

Image

मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। टीम अब तक 3 मैच खेल चुकी है और जीत के रथ पर सवार है। डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए WPL के 7वें मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला तो कर लिया, लेकिन मुंबई के गेंदबाज उनके इस फैसले को गलत साबित करने के लिए तैयार थे। नतीजा दिल्ली की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 43 रन की पारी कप्तान मेग लैनिंग ने खेली।

मुंबई ने 15 ओवर में किया लक्ष्य हासिल

जीत के लिए 106 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने केवल 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जरूरी रन बना लिए। हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। हेली ने 32 तो यास्तिका भाटिया ने 41 रन की पारी खेली। नैट सिवर ब्रंट ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाए।

टीम के प्रदर्शन से गदगद कप्तान

लगातार 3 जीत हासिल कर नंबर वन पर रहने वाली मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा 'आज हमारे गेंदबाजों ने हमारा काम आसान कर दिया। जो भी अंदर थी, गेंदबाजी के लिए उत्सुक थी। जब आपके पास इतने विकल्प हो जाते हैं तो आपका काम आसान हो जाता है। उन्होंने फील्ड के अनुसार गेंदबाजी की। पिछले मैच के बाद हमने बात की थी कि हमने कुछ खराब गेंदें की थी। यास्तिका और हेली ने अच्छी शुरुआत दी। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 12 मार्च को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होगा। यह मैच ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!