क्रिकेट

World Cup 2023, NZ vs AFG Pitch Report, Weather: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 18, 2023, 01:38 PM IST

World Cup 2023 Match 16, NZ vs AFG Pitch Report MA Chidambaram stadium and Chennai weather forecast Today: आज (18 October 2023) विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

Image

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला
  • चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा मैच

World Cup 2023, NZ (New Zealand) vs AFG (Afghanistan) ODI Pitch Report MA Chidambaram Stadium, Chennai Weather Forecast Today: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

इस मैच में सबसे बड़ी बात जो ध्यान रखने वाली है, वो ये है कि अफगानिस्तान ने हाल ही में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम ने रौंदकर एक और उलटफेर कर दिया। ऐसे में बेशक न्यूजीलैंड इस समय अंक तालिका में टॉप-4 में है लेकिन वे अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि यहां कुछ भी मुमकिन है। आइए जान लेते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (NZ vs AFG Pitch Report)

विश्व कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान टीमों की टक्कर चेन्नई (चेपक) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच की बात करें तो अब तक यहां हुए मुकाबलों में बल्लेबाजों ने दम तो दिखाया है लेकिन साथ ही साथ उनको यहां की पिच का स्वभाव भी झेलना पड़ा है और वो स्वभाव है स्पिनर्स के पक्ष में। ऐसे में दोनों टीमों को अपने बेस्ट स्पिनर्स मैदान पर उतारने होंगे।

आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? (Chennai Weather Today)

चेन्नई के मौसम की बात करें तो आज चेन्नई में बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश हुई है और चेन्नई में भी देखने को मिल सकती है लेकिन उम्मीद यही है कि इस बारिश से मैच पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उमस काफी रहने वाली है जो कि चेन्नई में होती ही है। तापमान की बात करें अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टॉम लाथम (कप्तान) , डेवोन कोंवे, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल और जेम्स नीशाम।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article