
New Zealand vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान की टीम 139 रन पर हुई ढेर, न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका
New Zealand vs Afghanistan World Cup 2023 Highlights (न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाया। टीम ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। टीम ने अफगानिस्तान को 289 रन का लक्ष्य दिया। विल यंग ने 64 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 74 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 80 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 पर ऑलआउट हो गई। रहमत शाह ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों पर एक चौके की मदद से 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट चटकाए।