क्रिकेट

ICC ने किया महिला टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैचों के लिए वेन्यू का ऐलान

आईसीसी ने अगले साल इंग्लैंड में आयोजित होने जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैचों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है। जानिए किन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले।

Image

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ( फोटो Times Now Navbharat)

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले अभ्यास मैचों की मेजबानी के लिए तीन स्थलों का चयन किया है जिसमें कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स और डर्बी काउंटी मैदान भी शामिल हैं। तीसरा स्थल लॉफबोरो विश्वविद्यालय है जो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नेशनल क्रिकेट परफोरमेंस सेंटर का मुख्यालय है।

आईसीसी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अभ्यास मैचों का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इन तीनों स्थानों का क्रिकेट इतिहास समृद्ध रहा है और इन्होंने महिला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वे स्थानीय प्रशंसकों को एलीट महिला क्रिकेट दिखाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।'

इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप में 12 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात स्थानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिसका फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article