क्रिकेट

WI vs IND: गिल के लिए आज का दिन है शुभ, विंडीज के खिलाफ उतरते ही करेंगे यह कारनामा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 04:35 PM IST

WI vs IND, Shubman Gill Special Day: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 जुलाई की शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज के लिए बेहदखास है। आइए जानते हैं शुभमन गिल के लिए आज का दिन क्यों है खास...

Image

शुभमन गिल।

Photo : AP

WI vs IND, Shubman Gill Special Day: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी वियजी रथ पर सवार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार यानी 29 जुलाई का खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस में शाम 7 बले से शुरू होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को 1-1 से बराकर करने की उम्मीद से मैदान पर आएंगे। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को आसान जीत मिली थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

गिल के लिए आज का दिन है बेहदखास

टीम इंडिया के 23 साल के युवा बल्लेबाज के लिए आज का दिन बेहद खास है। 2019 में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल आज अपना 50वां इंटरनेयशनल मुकाबला खेलने उतरेंगे। वे अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। शुभमन 25 वनडे में 106.29 की स्ट्राइक रेट से 1318 रन बना चुके हैं। इसके अलावा 18 टेस्ट के 33 पारियों में 58.97 की स्ट्राइक रेट और 32.30 की औसत से 966 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 में शुभमन गिल को ज्यादा मौका नहीं मिला है। वे 6 टी20 मैचों में 165.57 की स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए हैं।

वनडे में जड़ चुके हैं सबसे ज्यादा शतक

23 साल के शुभमन गिल का वनडे में सबसे ज्यादा बल्ला चलता है। यही वजह है कि वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक अपने नाम कर चुके हैं। वे 25 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 4 शतक जमा चुके हैं। इसी तरह टेस्ट में भी दो शतक अपने नाम कर चुके हैं। पांच साल के इंटरनेशनल करियर में वे एक टी20 में भी शतक अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वनडे में 5 अर्धशतक और टेस्ट में 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।

IPL के बाद से नहीं चल रहा है बल्ला

आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला था, लेकिन इसके से उनका बल्ला नहीं चल रहा है। शुभमन गिल ने अहमदाबाद में मुंबई के खिलाफ 129 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद वे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टेस्ट मुकाबले में उतरे। लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद शुभमन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में उतरे। इस दौरान भी उनका बल्ला शांत रहा। वे 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से महज 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article