क्रिकेट

WI vs IND: विंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद इस धाकड़ गेंदबाज ने पिच को लेकर कही यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 25, 2023, 01:30 AM IST

WI vs IND, PLAYER OF THE MATCH: भारत और वेस्टइंडीज के बीच का दूसरा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो गया। इसके साथ ही बारिश ने टीम इंडिया के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लेकिन इसके बाद भी भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया। सीरीज जीतने के बाद बाद टीम के धाकड़ गेंदबाज ने वेस्टइंडीज की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

मोहम्मद सिराज को बधाई देते हुए टीम के अन्य खिलाड़ी।

Photo : AP

WI vs IND, PLAYER OF THE MATCH: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गई। मैच के अंतिम दिन झमाझम बारिश होने के कारण एक गेंद भी नहीं डाला गया। लंच टाइम के बाद कुछ देर के लिए बारिश रूकी और मैच शुरू करने की तैयारी होने लगी कि इतने में फिर से बारिश शुरू हो गई और मैच शुरू नहीं हो सका। बारिश की स्थिति को देखते हुए रात 12.20 बजे मैच का नतीजा घोषित कर दिया गया। यह मैच ड्रॉ रहा। इसी ड्रॉ के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली।

पिच से नहीं मिली मदद

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीारीज जीतने के बाद भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज और दूसरे टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच रहे मोहम्मद सिराज ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस पिच पर कोई मदद नहीं थी। मैंने बेसि पर रखा। आगे उन्होंने कहा कि जब ऐसे पिच पर आपको विकेट मिलता है तो इससे आपका आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि यह मेरा टेस्ट में पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है। यह मेरा करियर बेस्ट भी है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के गैरमौजूदगी में गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि रोहित भाई ने जैसा बताया, वैसा हमने किया। उन्होंने एंजॉय करे खेलने को बोले थे।

सिराज ने चटकाए थे पांच विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कुल 23.4 ओवर किए, जिसमें 2.53 की इकोनॉमी से 60 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में दूसरी पार पांच विकेट झटके थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरे टेंस्ट की दूसरी पारी में 8 ओवर किए और 24 रन भी दिए, लेकिन सफलता नहीं मिली पाई। दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा को दो सफलताएं मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article