क्रिकेट

WI vs ENG 4th T20 LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला

West Indies vs England 4th T20 Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार (17नवंबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज पर इंग्लैंड ने कब्जा जमा लिया है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

WI vs ENG, West Indies vs England 4th T20 Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 का रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार (17 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लिश खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। टीम ने शुरुआती तीनों मैच पर कब्जा जमाकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से पटखनी देकर बढ़त हासिल की थी। इसी तरह इंग्लैंड का दूसरे मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा और वेस्टइंडीज को 31 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से शिकस्त देकर बढ़त को 2-0 कर लिया। इसी तरह सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 4 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट जीत दर्ज की थी। अब टीम की नजर लगातार चौथी जीत पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs England 4th T20 Match Date)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला रविवार (17 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs England 4th T20 Match Venue)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs England 4th T20 Match Time)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय 1.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 AM बजे होगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs England 4th T20 Match On Tv)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं होगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs England 4th T20 Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article