क्रिकेट

WI vs ENG 3rd ODI LIVE Telecast:जानिए कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला

West Indies vs England 3rd ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- England Cricket Twitter)

Photo : Twitter

WI vs ENG, West Indies vs England 3rd ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा रोमांचक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। वेस्टइंडीज ने सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने 45.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक से सिर्फ दो रन से चूक गए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 55 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। टीम ने वेस्टइंडीज को 15 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराकर कर दिया।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd ODI Match Date)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बुधवार (06 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs England 3rd ODI Match Venue)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd ODI Match Time)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 11.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 11 PM बजे होगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs England 3rd ODI Match On Tv)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs England 3rd ODI Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!