क्रिकेट

WI vs AUS 5th T20 Highlights: कैमरन ग्रीन ने खेली विस्फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 5-0 से जीती सीरीज

West Indies vs Australia 5th T20 Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को एक बार फिर से करारी हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल आस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच तीन विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8 . 0 से जीत के साथ किया ।इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला 3 . 0 से जीती और फिर पहले चार टी20 मैच भी अपने नाम किये ।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- Cricket.com.au)

West Indies vs Australia 5th T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां टी20 मैच तीन विकेट से अपने नाम किया। सेंट किट्स में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ मेहमान टीम ने टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस दौरे की शुरुआत में तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली, जिसमें 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद मेहमान टीम ने पहले टी20 मैच को तीन विकेट से अपने नाम करने के बाद अगले मैच को आठ विकेट से जीता।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे मुकाबले को छह विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसने चौथे मुकाबले को तीन विकेट से जीता। मेजबान वेस्टइंडीज के पास सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन टीम इससे चूक गई।

वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी

पांचवें टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.4 ओवरों में 170 रन पर सिमट गई। टीम 64 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। कप्तान शाई होप (9), ब्रैंडन किंग (11), कीसी कार्टी (1) और शेरफेन रदरफोर्ड (35) रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे।यहां से शिमरोन हेटमायर ने जेसन होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़ते हुए टीम को संकट से उबारा। हेटमायर ने 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे। जेसन होल्डर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।विपक्षी टीम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन एलिस ने दो शिकार किए।

ग्रीन की दमदार पारी

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम ने 60 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया।कैमरून ग्रीन 18 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ओवन ने 17 गेंदों में 37 रन जुटाए। आरोन हार्डी ने 25 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।मेहमान टीम की तरफ से अकील हुसैन ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट झटके।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article