IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह, सूर्या ने दिया अपडेट
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Feb 7, 2026, 07:25 PM IST
IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच पहले मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने के पीछे का कारण भी बताया।
जसप्रीत बुमराह (साभार-X)
IND vs USA: भारत ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कर दी। पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को टॉस में हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद जैसे ही उन्होंने प्लेइंग इलेवन की जानकारी दी करोड़ों फैंस का दिल बैठ गया। सूर्या ने बताया कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की जगह हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। सिराड जुलाई 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते नजर आएंगे।
टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यहां का मौसम अच्छा लग रहा है। मैंने यहां काफी क्रिकेट खेला है। हवा भी चल रही है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि बाद में ज्यादा ओस पड़ेगी। थोड़ा दबाव तो जरूर रहेगा। हम पिछले एक-दो सालों की तरह ही खेलना चाहते हैं और उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
यूएएस की प्लेइंग इलेवन- सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
