क्रिकेट

EXPLAINED: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज तीसरे मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह को नहीं मिली भारत की प्लेइंग-11 में जगह। जानिए क्या है वजह?

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो क्रेडिट AP)

धर्मशाला: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दो मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी।

पारिवारिक कारण से उपलब्ध नहीं हैं बुमराह

भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव कुलदीप यादव और हर्षित राणा के रूप में हुए। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है।अक्षर पटेल तबीयत की वजह से प्लेइंग-11 से बाहर हो गए। लेकिन जसप्रीत बुमराह पारिवारिक कारणों से मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसलिए उन्हें प्लेइंग -11 से बाहर होना पड़ा।

भारत की प्लेइंग-11:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, ओटनील बार्टमैन।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article