क्रिकेट

IND vs PAK: क्यों पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पांड्या

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला है। रिंकू इस एशिया कप में अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

IND vs PAK: एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। नंबर वन ऑलराउंडर और इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। भारतीय टीम पिछले मुकाबले की तुलना में 3 बदलाव के साथ उतरी है। हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोट लगी थी और वह एक ओवर की गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। हार्दिक पांड्या की जगह एशिया कप फाइनल के इस अहम मुकाबले में रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। रिंकू एशिया कप में पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा शिवम दुबे की भी वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया था। उनकी इस मुकाबले में वापसी हुई है।

बात हार्दिक पांड्या की करें तो पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बताता है कि टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि हार्दिक खेल रहे हों और पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें विकेट न मिली हो। हार्दिक इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक 15 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, एशिया कप 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 6 मैच में वह केवल 4 विकेट चटका पाए हैं, जबकि बल्ले से वह केवल 48 रन ही बना पाए हैं।

आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article