NEP vs NED, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): मैक्स ओ'डॉड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया। नीदरलैंड्स ने नेपाल की टीम को 6 विकेट से हराया। जीत के लिए नीदरलैंड्स के सामने 107 रन का लक्ष्य मिला, जिसको मैक्स ओ'डॉड ने अर्धशतकीय पारी खेलकर हासिल कर लिया। मैक्स ओ'डॉड ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले नेपाल की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम ने 19.2 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई।
नीदरलैंड्स ने जीता टॉस
स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी में नीदरलैंड्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।
नेपाल की खराब शुरुआत
नेपाल की बेहद खराब शुरुआत रही। 15 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। टीम को पहला झटका आसिफ शेख के रुप में लगा। वे 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा झटका कुशल भुरटेल के रुप में लगा। ये भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए।
पावरप्ले का नहीं उठा पाए लाभ
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पाई। टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार जारी रहा। नेपाल की टीम 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ 29 रन बना सकी।
रोहित ने खेली कप्तानी पारी
नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। रोहित ने 37 गेंदों का सामना किया और 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादउा 35 रन बनाए। इस पारी की मदद से उन्होंने अपनी लड़खड़ाई टीम को न केवल संभाला, बल्कि टीम को 100 रन के करीब तक पहुंचाया।
लगातार अंतराल पर गंवाए विकेट
नेपाल का लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। कप्तान रोहित पौडेल जब तक क्रीज पर थे तो एक छोड़ संभालकर रखे थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। जिसका नजीता यह हुआ कि टीम 19.2 ओवर में 106 रन पर सिमट हो गई।
पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
नेपाल टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ओपनर्स कुशल भुरटेल 7 रन और आसिफ शेख 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुशल मल्ला ने 9 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए। इसी तरह दीपेंद्र सिंह ऐरी सिर्फ एक रन बनाए जबकि सोमपाल कामी खाता तक नहीं खोल पाए।
प्रिंगल और बीक का चला जादू
नेपाल के खिलाफ टिम प्रिंगल और लोगन वैन बीक का जादू चला। उन्होंने कुल 4 ओवर किए, जिसमें उन्होंने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, लोगन वैन बीक ने 3.2 ओवर में ही महज 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी तरह पॉल वैन मीकेरेन ने 4 ओवर में 19 रन दिए और 2 विकेट लिए और बास डी लीडे ने भी 4 ओवर में 22 रन दिए और दो विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला।
नीदरलैंड्स की भी खराब शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स की टीम खराब शुरआत रही। टीम को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका माइकल लेविट के रुप में लगा। माइकल लेविट ने तीन गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
विक्रम भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
भारतीय मूल के खिलाड़ी विक्रम सिंह भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। वे अपनी टीम के लिए बड़ी पारियां खेल चुके हैं।
साइब्रांड हुए रन आउट
साइब्रांड एंजेलब्रेच भी अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उनको रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सोमपाल कामी ने रनआउट किया।
मैक्स ओ'डॉड ने खेली जिताऊ पारी
नेपाल के खिलाफ मैक्स ओ'डॉड ने जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाए। यह उनका टी20 करियर का 13वां अर्धशतक है।
तीन गेंदबाजों ने चटकाने एक-एक विकेट
नीदरलैंड्स के खिलाफ नेपाल के तीन खिलाड़ियों ने एक-एक विकेट चटकाए। सोमपाल कामी ने 4 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। इसी तरह दीपेंद्र सिंह ने भी 2 ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और एक विकेट चटकाने में सफल रहे। अविनाश बोहरा ने 3.4 ओवर में 29 रन दिए और एक विकेट लिए।
प्लेयर ऑफ द मैच रहे प्रिंगल
नेपाल के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले टिम प्रिंगल प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 5 की इकोनॉमी से 20 रन दिए और तीन विकेट चटकाने में सफल रहे।
