Who Won Yesterday Cricket Match (01 March, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs WI T20 Match, भारत ने सुपर-8 राउंड में वेस्टइंडीज को मात देकर की सेमीफाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Mar 2, 2026, 12:02 AM IST
IND vs WI, Who Won Yesterday T20 World Cup Super 8 Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने वेस्टइंडीज को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 राउंड के करो या मरो के मुकाबले में 5 विकेट से मात देकर छठवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जानिए कैसा रहा भारत-वेस्टइंडीज मैच के पल पल का हाल और रोमांच?
भारत बनाम वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026, कल का मैच कौन जीता
Who Won Yesterday Cricket Match (01 March, 2026)(कल का मैच कौन जीता): टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 राउंड के करो या मरो वाले मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। भारतीय टीम के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 196 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने संजू सैमसन की 50 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। भारत ने 41 रन पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए थे। ऐसी स्थिति से उबरते हुए टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत के लिए सैमसन के अलावा 27 रन की पारी तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव ने 18 और हार्दिक पांड्या ने 17 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ 5 मार्च, 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा भारत-वेस्टइंडीज मैच के पल पल का हाल?
भारत ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला:
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया मुकाबले में अपने प्लेइंग-11 में बगैर किसी बदलाव के उतरी। वहीं विंडीज ने एक बदलाव किया और ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन को शामिल किया।
वेस्टइंडीज ने की शानदार शुरुआत:
कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मैच में वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने सधे हुए अंदाज में टीम को पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 45 रन तक पहुंचाया। इसके बाद टीम ने 6.5 ओवर में 50 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया। दोनों मिलकर स्कोर को 68 रन तक ले गए। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेस्टइंडीज को पहला झटका वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान शाई होप के रूप में दिया। होप 32(33) रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा।
बुमराह ने दोहरे झटके देकर कराई वापसी
होप के आउट होने के बाद रोस्टन चेज का साथ देने आतिशी बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर आए। हेटमायर ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 11.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमायर बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। वो 27(12) रन बना सके। इसके दो गेंद बाद बुमराह ने रोस्टन चेज को कप्तान सूर्या के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। चेज 40(25) रन बना सके। दोहरे झटकों के बाद विंडीज का स्कोर 103 रन पर 3 विकेट हो गया।
119 रन पर विंडीज ने गंवाए चार विकेट
दोहरे झटके लगने के बाद सेफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। रदरफोर्ड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। 15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को सैमसन के हाथों कैच कराकर चौथा झटका विंडीज को दे दिया।
विंडीज ने बनाए 4 विकेट पर 195 रन
119 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डन ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। विंडीज ने 16.1 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 20 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली और वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचा दिया। पॉवेल 34(19) और होल्डर 37(22) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। वहीं एक-एक विकेट हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती के खाते में गया।
फिर नाकाम हुए अभिषेक और ईशान
जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी उतरी। भारतीय टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। अभिषेक 10(10) रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी ज्यादा देर संजू का साथ नहीं दे सके। ईशान 10(6) रन बवाकर होल्डर की गेंद पर हेटमायर के हाथों लपके गए।
41 रन पर भारत ने गंवाए 2 विकेट
4.3 ओवर में महज 41 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम बैकफुट में नजर आने लगी। ऐसे में एक छोर थामे खड़े संजू सैमसन का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए। दोनों ने पिच पर पैर जमाए और टीम को 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। भारत ने पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए थे। दोनों ने इसके बाद तेजी से रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 27 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में सैमसन ने 28 और सूर्या ने 17 रन का योदगान दिया।
सैमसन ने 26 गेंद में जड़ा अर्धशतक, सूर्या ने दिया साथ
संजू सैमसन ने अपनी शानदार पारी को जारी रखते हुए अर्धशतक 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। संजू और सूर्या ने टीम को 100 रन करीब पहुंचा दिया थी। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या शमार जोसेफ की गेंद पर रदरफोर्ड के हाथों लपके गए। उन्होंने 18(16) रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का जड़ा। सूर्या के आउट होने के बाद तिलक वर्मा सैमसन का साथ देने आए दोनों ने 10.3 ओवर में टीम को 100 रन के पार पुहंचा दिया।
सैमसन ने कराई टीम इंडिया की नैय्या पार
सैमसन और तिलक ने इसके बाद मोर्चा संभाला और तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 141 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में तिलक वर्मा का शानदार कैच हेटमायर ने लपक लिया। तिलक 27(15) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। तिलक के आउट होने के बाद सैमसन का साथ देने हार्दिक पांड्या आए। दोनों ने 15.1 ओवर में भारत को 150 और 16 ओवर में 160 रन तक पहुंचा दिया। भारत को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए आखिरी 24 गेंद में 36 रन की दरकार थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या 17(14) रन बनाकर शमार जोसेफ की गेंद पर कैच दे बैठे। ऐसे में सैमसन का साथ देने शिवम दुबे आए। दोनों ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 5 विकेट से 19.2 ओवर में जीत दिला दी। सैमसन ने टीम इंडिया के लिए विजयी चौका जड़ा। संजू सैमसन 97 और शिवम दुबे 8 . रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज के लिए
मैन ऑफ द मैच:
संजू सैमसन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
