who won yesterday IPL Match, 30 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) GT vs RCB kal ka IPL Match kaun jeeta: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम गुजरात की कहर बरपाती गेंदबाजी के खिलाफ 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ढेर हो गई। देवदत्त पडिक्कल ने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 40 और विराट ने 28 रन की पारी खेली। इसके बाद गुजरात ने 156 रन के विजयी लक्ष्य को 15.5 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 43,जोस बटलर ने 29 और राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। अंत में राशिद खान 7(6) रन बनाकर नाबाद रहे। यह गुजरात की सीजन में पांचवीं जीत है और आरसीबी की तीसरी हार है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।
गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों कप्तानों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
खराब रही आरसीबी की शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने जैकब बैथेल के साथ तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की। दोनों ने 34 रन जोड़े लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बैथेल 5(5) रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर राशिद खान के हाथों लपके गए। इसके बाद विराट कोहली भी चौथे ओवर में रबाडा की गेंद पर राशिद के हाथों लपके गए। विराट ने 28(13) रन बनाए। विराट ने दूसरे ओवर में रबाडा के खिलाफ लगातार पांच चौके जड़े थे। रबाडा ने अगले ही ओवर में विराट से हिसाब बराबर कर लिया।
पडिक्कल और पाटीदार ने पहुंचाया 50 के पार
आरसीबी ने 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आरसीबी को 5 ओवर में 50 रन के पार और पॉवरप्ले के अंत में 59 रन 2 विकेट के नुकसान पर पहुंचा दिया। दोनों आरसीबी को 79 रन तक ले गए। इस साझेदारी को आठवें ओवर की चौथी गेंद पर अरशद खान ने तोड़ा। कप्तान पाटीदार बाउंड्री पर जेसन होल्डर के हाथों लपके गए। पाटीदार का विकेट विवादित रहा। विराट भी तीसरे अंपायर के फैसले पर भड़क गए। पाटीदार 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
91 रन पर आरसीबी ने गंवाए पांच विकेट
पाटीदार के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने आए जीतेश शर्मा का खराब फॉर्म फिर जारी रहा और नौवें ओवर की पहली गेंद पर होल्डर ने उन्हें विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपका दिया। जीतेश 1(3) रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टिम डेविड तो राशिद खान ने चलता कर दिया। टिम 9(6) रन बना सके। 9.4 ओवर में 91 रन पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। एक छोर देवदत्त पडिक्कल संभाल हुए थे। ऐसे में क्रुणाल पंड्या उनका साथ देने आए लेकिन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर कैच दे बैठे। वो 4(4) रन बना सके। अरशन ने उनका शिकार किया। 96 के स्कोर पर आरसीबी ने छठा विकेट गंवाया।
पडिक्कल ने पहुंचाया 100 के पार, अर्धशतक से चूके
96 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद देवदत्त पडिक्कल को रोमारियो शेफर्ड का साथ मिला। दोनों ने मिलकर बेंगलुरू को 100 रन के पार पहुंचाया और स्कोर को 126 रन तक ले गए। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पडिक्कल राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। वो 40(24) रन बना सके। पडिक्कल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को होल्डर ने साई सुदर्शन के हाथों कैच करा दिया। शेफर्ड 17(18) रन बना सके।
आरसीबी 155 रन पर हुई ढेर
126 रन पर 8 विकेट आरसीबी ने गंवा दिए थे। वेंकटेश अय्यर इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे। उनका साथ देने के लिए भुवनेश्वर कुमार आए। लेकिन वेंकटेश चोटिल हो गए। ऐसे में भुवी ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। दोनों स्कोर को 155 रन तक ले गए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर अरशद खान की गेंद पर साई सुदर्शन के हाथों लपके गए। अय्यर 12(15) रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए जोश हेजलवुड 0(1) रन बनाकर रन आउट हो गए। आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अरशद खान ने लिए। 2-2 विकेट जेसन होल्डर और राशिद खान के खाते में गए। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की झोली में गया।
गुजरात की तेज शुरुआत, नाकाम रहे सुदर्शन
जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करन उतरी गुजरात टाइटन्स को गिल और सुदर्शन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 2.5 ओवर में 42 रन जड़ दिए। हेजलवुड के ओवर में गिल ने 24 रन बटोर लिए। इसमें तीन चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सुदर्शन 6(5) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भुवनेश्वर ने उन्हें विकेट के पीछे जीतेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा गुजरात
सुदर्शन के आउट होने के बाद गिल और बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया। गुजरात ने 3.6 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। लेकिन 56 के स्कोर पर गिल भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शार्ट कवर पर लपके गए। गिल 43(18) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के जड़े। 57 के स्कोर पर गिल पवेलियन लौटे। शुभमन गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 92 रन तक पहुंचा दिया। आठवें ओवर में भुवी ने जोस बटलर को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। बटलर 39(19) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के जड़े।
9 ओवर में गुजरात ने पूरे किए 100 रन
बटलर के आउट होते ही गुजरात के विकेटों की झड़ी लग गई। गुजरात ने 8.6 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 10 ओवर में टीम ने 109 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर शाहरुख खान को रोमारियो शेफर्ड ने हेजलवुड के हाथों कैच करा दिया। शाहरुख 8(8) रन बना सके। इसी ओवर में दो गेंद बाद सुंदर भी शेफर्ड की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। वो 12(12) रन बना सके।
111 रन पर गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन
गुजरात ने 111 रन पर 5 विकेट 10.3 ओवर में गंवा दिए थे। ऐसे में इम्पैक्ट सब राहुल तेवतिया ने जेसन होल्डर के साथ मोर्चा संभाला दोनों स्कोर को 141 के स्कोर तक ले गए। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर होल्डर को सुयश शर्मा ने कैच कराकर गुजरात को छठा झटका दे दिया। वो 12(10) रन बना सके।
राहुल तेवतिया और राशिद ने दिलाई जीत
होल्डर के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया एक छोर संभाले रहे। दूसरे छोर पर उनका साथ देने राशिद खान आए। दोनों ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और गुजरात को 15.5 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। तेवतिया 27(17) और राशिद 7 (6)रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए तीन विकेट भुवनेश्वर कुमार और दो विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लिए। एक विकेट सुयश शर्मा के खाते में गया।
प्लेयर ऑफ द मैच
जेसन होल्डर को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
