क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (14 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, CSK vs KKR T20 Match, कोलकाता नाईट राइडर्स को पटखनी देकर चेन्नई ने आईपीएल 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 14 April 2026, CSK vs KKR, kal ka match kaun jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 32 रन के अंतर से पटखनी देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 14 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) CSK vs KKR kal ka IPL Match kaun jeeta: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने संजू सैमसन की 48 और डेवाल्ड ब्रेविस की 41 रन की पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने में केकेआर की टीम नाकाम रही और 20 ओवर में केवल 160 रन बना सकी। रमनदीप सिंह ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं 28 रन की पारी अजिंक्य रहाणे ने और 27 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए। सीएसके ने केकेआर को 32 रन के अंतर से पटखनी देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

कोलकाता ने जीता टॉस:

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्लेइंग-11 में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई।

खराब रही सीएसके के शुरुआत, रुतुराज फिर रहे नाकाम

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और कप्तान रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरी। दोनों ने टीम को 25 रन तक ले गए लेकिन ये साझेदारी एक बार फिर परवान नहीं चढ़ सकी और तीसरे ओवर में अनुकूल रॉय को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। एक बार फिर रुतुराज नाकाम रहे और 7(6) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

म्हात्रे और सैमसन ने पहुंचाया

रुतुराज के आउट होने के बाद सैमसन का साथ देने आयुष म्हात्रे आए। दोनों ने पिछले मैच के फॉर्म को इस मुकाबले में जारी रखते हुए चेन्नई को 4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए सीएसके को पॉवरप्ले के में 72 रन तक पहुंचा दिया लेकिन आखिरी गेंद पर म्हात्रे 38(17) रन बनाकर वैभव अरोड़ की गेंद पर रमनदीप सिंह के हाथों लपके गए। म्हात्रे 38(17) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

अर्धशतक से चूके संजू सैमसन

म्हात्रे के आउट होने के बाद संजू सैमसन तो दूसरे छोर पर चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला। दोनों ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 रन के पार 9.5 ओवर में ले गए। दोनों ने टीम को 111 रन के स्कोर पर अर्धशतक के करीब पहुंचने के बाद संजू सैमसन कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वो 48(32) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सस्ते में पवेलियन लौटे सरफराज

111 के स्कोर पर सैमसन का विकेट गंवाने के बाद सीएसके की पारी को ब्रेविस ने सरफराज खान के साथ मिलकर आगे बढ़ाया। दोनों तेजी से चेन्नई को 150 रन के पार 15.3 ओवर में ले गए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 28 गेंद में अर्धशतक साझेदारी पूरी कर ली। इसमें ब्रेविस ने 23 और सरफराज ने 23 रन का योगदान दिया। 16 ओवर में सीएसके ने 3 विकेट पर 162 रन बना लिए थे। ऐसे में रन गति बढ़ाने की कोशिश में 17वें ओवर की पहली गेंद पर सुनील नरेन ने सरफराज को बोल्ड करके सीएसके को चौथा झटका दिया। सरफराज 23(18) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के जड़े।

ब्रेविस अर्धशतक से चूके, सीएसके ने बनाए 192/5 रन

सरफराज के आउट होने के बाद ब्रेविस को शिवम दुबे का साथ मिला। लेकिन ये साझेदारी ज्यादा देर नहीं चल सकी। ब्रेविस 41(29) रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर वैभव अरोड़ा के हाथों लपके गए। ब्रेविस ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। 171 के स्कोर पर चेन्नई ने पांचवां विकेट गंवाया। इसके बाद अंत में शिवम दुबे और जैमी ओवरटन ने मिलकर सीएसके को 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन तक पहुंचा दिया। शिवम 13(12) और जैमी ओवरटन 7(6) रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिक त्यागी ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन के खाते में एक-एक विकेट गया।

केकेआर की खराब रही शुरुआत, ऐलन हुए नाकाम

जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइ़डर्स के लिए पारी की शुरुआत फिन ऐलन और सुनील नरेन ने की। लेकिन फिन ऐलन का खराब फॉर्म जारी रहा और वो दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अंशुल कंबोज की गेंद पर शिवन दुबे के हाथों लपके गए। ऐलन 1(3) रन बना सके।

पॉवरप्ले में केकेआर ने बनाए 36 रन

ऐलन के आउट होने के बाद सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। नरने ने तेजी से बल्लेबाजी की लेकिन 29 के स्कोर पर वो 17 गेंद में 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर लपके गए। 29 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद केकेआर मुश्किल में नज़र आने लगी। ऐसे में रहाणे का साथ देने फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी आए। दोनों ने विकेटों की झड़ी पर रोक लगाते हुए केकेआर को पॉवरप्ले में 2 विकेट पर 36 रन तक पहुंचाया।

रहाणे-रघुवंशी के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

पॉवरप्ले के बाद टीम को 50 रन तक पहुंचा दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 30 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में रहाणे ने 22 और रघवुंशी ने 27 रन का योगदान दिया। ये जोड़ी स्कोर को 79 रन तक ले गई। ये साझेदारी दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर टूट गई। रघुवंशी को अकील हुसैन ने ब्रेविस के हाथों कैच करा दिया। वो 27(19) रन बना सके।

नूर अहमद ने दिए दोहरे झटके

रघुवंशी के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में नूर अहमद ने अजिंक्य रहाणे और कैमरन ग्रीन को लगातार दो गेंद पर चलता कर दिया। रहाणे 28(22) रन बना सके और ग्रीन अपना खाता भी नहीं खोल सके। 11 ओवर में 85 रन पर पांच विकेट गंवाकर केकेआर की जीत मुश्किल नजर आने लगीं। ऐसे में टीम को उबारने की जिम्मेदारी एक बार फिर रिंकू सिंह के कंधों पर आ गई लेकिन वो भी 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 6(12) रन बनाकर नूर का तीसरा शिकार बने।

90 रन पर केकेआर ने गंवाए 6 विकेट

90 रन पर केकेआर ने 6 विकेट गंवा दिए थे। रिंकू सिंह के आउट होने के बाद अंत में रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने टीम की वापसी कराने की पुरजोर कोशिश की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और टीम को 19.1 ओवर में 150 रन तक पहुंचाया। लेकिन तब तक केकेआर के लिए बहुत देर हो चुकी थी।

चेन्नई ने 32 रन के अंतर से दर्ज की जी

20वें ओवर में रमनदीप को अंशुल कंबोज ने सरफराज के हाथों कैच करा दिया। रमनदीप 35(23) रन बना सके। इसके बाद कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बना सकी और 32 रन से मैच गंवा दिया। पॉवेल 31(22) रन बना सके। नूर अहमद ने सीएसक के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। 2 विकेट अंशुल कंबोज ने लिए। एक-एक सफलता खलील अहमद और अकील हुसैन को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में आठवें स्थान पर लगातार दूसरी जीत के साथ पहुंच गई है। जबकि पांचवें मैच में चौथी हार के बाद केकेआर दसवें स्थान पर है।

प्लेयर ऑफ द मैच: नूर अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 21 रन देकर 3 विकेट उन्होंने लिए।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article