kal ka Match kaun Jeeta(11 February,2026),T20 World Cup 2026, SA vs AFG, AUS vs IRE, ENG vs WI: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने जीते अपने मैच, जानिए कैसा रहा सभी मैच का हाल,
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 12, 2026, 03:19 AM IST
who Won Yesterday Match, T20 World Cup 2026 kal ka Match kaun Jita, SA बनाम AFG, AUS बनाम IRE, WI बनाम ENG मैच रिजल्ट अपडेट: टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच, दूसरा कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच और तीसरा मुंबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। जानिए इन मुकाबलों में किसे मिली जीत?
AFG vs SA, AUS vs IRE, ENG vs WI कल का मैच कौन जीता
kal ka Match kaun Jita, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच, दूसरा कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच और तीसरा मुंबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। आइए जानते हैं तीनों मुकाबलों में किस टीम को मिली किस अंतर से जीत?
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (South Africa vs Afghanistan)
खराब शुरुआत के बाद डिकॉक और रिकल्टन ने पहुंचा 100 के पार
दिन की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ हुई। ग्रुप डी के इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका शुरुआत में कप्तान एडेन मार्करम(5) का विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। क्विटंन डिकॉक और रियान रिकल्टन ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी करके टीम को 126 रन के स्कोर तक पहुंचा डाला।
राशिद खान ने कराई अफगानिस्तान की वापसी
लेकिन 13वें ओवर में दोनों को राशिद खान ने 2 गेंद के अंतराल में चलता कर दिया। डिकॉक 59(41) रन बनाकर कैच दे बैठे। वहीं रिकल्टन 28 गेंद में 61 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद अंत में दक्षिण अफ्रीकी टीम ब्रेविस की 23, डेविड मिलर की नाबाद 20 और मार्को यानसेन की 16 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रही। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अजमतउल्लाह उमरजई और 2 विकेट राशिद खान ने लिए। एक सफलका फज़लहक फारूकी की झोली में गई।
52 रन पर अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
जीत के लिए 188 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। अफगानिस्तान ने तेजी से 50 रन पूरे कर लिए। पांचवें ओवर में इब्राहिम जादरान 12 और गुलबदीन नाइब (0) लुंगी नगिडी का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सादिकुल्लाह अटल का रबाडा ने शिकार किया।
187 रन बना सका अफगानिस्तान, मैच टाई
52 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान की हालत खराब नजर आने लगी। ऐसे में रहमानुल्लाह गुरबाज और दारविश रसूली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 121 रन तक ले गए। ऐसे में गुरबाज 42 गेंद में 84 रन बनाने के बाद केशव महाराज की गेंद पर कैच दे बैठ। उन्होंने चार चौके और 7 छक्के जड़े। इसी ओवर में दारविश रसूली भी पवेलियन लौट गए। 121 रन पर अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत अफगानिस्तान को थी। ऐसे ने नूर अहमद और फजलहक फारूकी ने मिलकर टीम को 187 रन तक पहुंचाया 20वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन पूरा करने में फारूकी नाकाम रहे और मुकाबला टाई हो गया।
डबल सुपर ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका
पहले सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन का स्कोर अजमतउल्लाह उमरजई की 16(5) और रहमानुल्लाह गुरबाज की 1(1) रन की पारी की बदौलत खड़ा किया। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम 17 रन स्टब्स की 10(3) और डेवाल्ड ब्रेविस की 6(2) रन की पारी की बदौलत बना सकी ऐसे में पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया।
आखिरी गेंद पर द. अफ्रीका ने जीता मुकाबला
दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी द. अफ्रीका को टिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के 23 रन तक पहुंचा दिया। मिलर 16(4) और ट्रिस्टन स्टब्स 7(2) रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसे में जीत के लिए 24 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान ने दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अगली तीन गेंद पर तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर बढ़ा दिया। ऐसे में एक गेंद व्हाइड महाराज ने फेंक दी लेकिन अंतिम गेंद पर जीत का छक्का जड़ने में गुरबाज नाकाम रहे और मिलर के हाथों लपके गए। दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद लुंगी नगिडी क प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (Australia vs Ireland)
कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान ट्रेविस हेड दूसरे ओवर की पहली गेंद पर 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद जोस इंग्लिस और कैमरन ग्रीन तेजी से टीम को 50 रन के पार ले गए। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन 21(11) रन बनाकर अडेर की गेंद पर लपके गए। इसके बद जोस इंग्लिस भी 69 के स्कोर पर 37(17) रन बनाकर कैच दे बैठे। 88 के स्कोर पर मैक्सवेल भी 9 रन बनाकर चलते बने
स्टोइनिस और रेनेशॉ ने पहुंचाया 150 के करीब
ऐसे में मार्कस स्टोइनिस और मैच रेनेशॉ ने पारी को संभाला और टीम को 149 रन तक पहुंचा दिया। रेनेशॉ 37(33) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद स्टोइनिस भी 45(29) रन बनाकर आउट हो गए। अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट पर 182 रन बना सकी। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट मार्क अडेर ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मैथ्यू हंफेयर्स, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर के खाते में गया।
115 रन पर ढेर हुआ आयरलैंड
जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम का हाल शुरुआत में ही बेहाल हो गया। पॉल स्टर्लिंग शुरुआत में ही रिटायर्ड आउट हो गए। इसके बाद कोई खिलाड़ी पिच पर पैर नहीं जमा सका। 43 रन पर आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ये सिलसिला अंत तक जारी रखा। जॉर्ज डॉकरेल अंत में कुछ बड़े शॉट्स खेलकर 41 रन बना सके। आयरलैंड की पूरी टीम 115 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन ऐलिन और एडम जंपा ने 4-4 विकेट लिए। एक सफलता मैथ्यू कुहेनमैन को मिली। डॉकरेल के अलावा 24 रन लॉरेन टकर ने बनाए। 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले नेथन एलिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (West Indies vs England)
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान शाई होप खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रेंडन किंग (1)को सैम कुरेन ने चलता कर दिया। 8 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद विंडीज की पारी को शिमरॉन हेटमायर और रोस्टन चेज की जोड़ी ने आगे बढ़ाया। 55 के स्कोर पर हेटमायर को ओवरटन ने कैच कराकर चलता कर दिया। उन्होंने 23(12) रन बनाए। इसके बाद चेड को शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला। दोनों स्कोर को 77 रन तक ले गए। ऐसे में चेज को आदिल राशिद ने एलबीडब्लू करके विंडीज को चौथा झटका दे दिया।वेस्टइंडीज ने बनाए 6 विकेट पर 196 रन, रदरफोर्ड ने खेली 76 रन की पारी
चेज के आउट होने के बाद एक छोर शेरफेन रदरफोर्ट ने संभाला और रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर के साथ छोड़ी साझेदारी करके टीम को 6 विकेट पर 196 तक 20 ओवर में पहुंचाया। रदरफोर्ड 42 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। जेसन होल्डर ने अपनी 17 गेंद में 33 रन की पारी में एक चौका और चार छक्के जड़े। इंग्लैंड के लिए 2-2 विकेट जैमी ओवरटन और आदिल राशिद ने लिया। एक-एक सफलता जोफ्रा आर्चर और सैम कुरेन की मिली।
इंग्लैंड ने 90 रन पर गंवाए चार विकेट
जीत के लिए 197 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल साल्ट ने तेज शुरुआत दी लेकिन उतनी ही तेजी से वो भी 30(14) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़ी देर जैकब बैथेल जोस बटलर के साथ मोर्चा संभाला और स्कोर को 74 रन तक पहुंचाया। बटलर 21 रन बनाकर चेज की गेंद पर पॉवेल के हाथों कैच दे बैठे। इसके बाद 85 के स्कोर पर जैकब बैथेल 3(23) रन बनाकर गुणाकेश मोती की गेंद पर बोल्ड हो गए।
30 रन से वेस्टइंडीज ने जीता मैच
90 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड का हाल बेहाल नजर आ रहा था। ऐसे में विकेटों की झड़ी दबाव में लग गई। एक छोर सैम कुरेन संभाले रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। अंत में पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। कुरेन ने सबसे ज्यादा 43(30) की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 30 रन के अंतर से ये मैच अपने नाम कर लिया। शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी 42 गेंद में 76 रन की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
