MI vs CSK, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: आईपीएल 2024 में पहली बार टूर्नामेंट की दो सफल टीमों मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स रोहित शर्मा की 63 गेंद में 105 रन की नाबाद शतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई। पथिसा पथिराना ने ओस के बावजूद 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:
मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।खराब रही चेन्नई की शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी का आगाज करने अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र के पारी की शुरुआत की। सीएसके की नई ओपनिंग जोड़ी कोई धमाल नहीं कर सकी। दूसरे ओवर में ही अजिंक्य रहाणे 5(8) रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथ में कैच दे बैठे।
दूसरे विकेट के लिए रवींद्र-रुतुराज के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
पहला विकेट गंवाने के बाद रचिन रवींद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पॉवरप्ले में टीम को 1 विकेट पर 48 रन तक पहुंचाया। इसके बाद 6.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया। रवींद्र और गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। लेकिन आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र 21(16) रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
12 ओवर में 100 रन के पार पहुंची चेन्नई
रचिन रवींद्र के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने शिवम दुबे उतरे। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 12 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली।
रुतुराज हुए 69 रन बनाकर आउट
दुबे और रुतुराज ने पारी को आगे बढ़ाते हुए चेन्नई को 16वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसी दौरान शिवम दुबे ने 28 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। 150 रन के पार पहुंचते ही रुतुराज 40 गेंद में 69 रन बनाकर मोहम्मद नबी के हाथों लपके गए। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 5 छक्के जड़े।
डेरिल मिचेल नहीं बना पाए तेजी से रन
रुतुराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे का साथ देने डेरिल मिचेल उतरे। मिचेल एक छोर पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे दूसरे छोर पर शिवम दुबे रन बनाते रहे। ऐसे में 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल पांड्या की गेंद पर 17 रन बनाकर कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाज के लिए उतरे चेन्नई के सुपर किंग एमएस धोनी।
धोनी ने छुड़ाए हार्दिक पांड्या के छक्के
एमएस धोनी ने बल्लेबाजी के लिए उतरते ही हार्दिक पांड्या के छक्के छुड़ा दिए। हार्दिक की तीसरी गेंद पर धोनी ने मिड ऑफ पर और चौथी गेंद पर मिड ऑन पर छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी छक्का जड़कर हैट्रिक पूरी की। तीसरे छक्के के साथ चेन्नई 200 रन के पार पहुंच गई। पारी की अंतिम गेंद पर धोनी 2 रन ले सके और चेन्नई ने पारी का अंत 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन के साथ किया। धोनी ने 4 गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेली और 500 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अंत में शिवम दुबे 66 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोहित-इशान ने दी मुंबई को तेज शुरुआत, फिर पथिराना ने दिए दोहरे झटके
जीत के लिए 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स को रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पॉवरप्ले में बगैर नुकसान के 63 रन जोड़ लिए। 7 ओवर में दोनों ने 70 रन बनाए। इसके बाद आठवें ओवर की पहली गेंद पर इशान किशान 15 गेंद में 23 रन बनाकर पथिराना की गेंद पर यश ठाकुर के हाथों लपके गए। इसके दो गेंद बाद ही पथिराना ने पिछले मैच में जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव को दो गेंद बाद ही खाता खोले बगैर पवेलियन वापस भेज दिया। सूर्या मुस्तफिजुर के हाथों लपके गए।
रोहित ने 30 गेंद में जड़ा अर्धशतक
जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाकर मुंबई मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में रोहित शर्मा ने अपनी आतिशि बल्लेबाजी को जारी रखते हुए अपना अर्धशतक 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर मुंबई को 10.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन पिच पर पैर जमाने के बाद तिलक वर्मा पथरिना की गेंद पर लपके गए। वर्मा ने 20 गेंद में 31 रन बनाए।
हार्दिक-टिम डेविड भी सस्ते में हुए आउट
तिलक वर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या भी जल्दी ही तुषार देशपांडे की गेंद पर जडेजा के हाथों लपके गए। हार्दिक 2(6) रन बना सके। हार्दिक के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए टिम डेविड ने तेजी से रन बनाए लेकिन इसी कोशिश में वो भी 5 गेंद में 13 रन बनाकर मुस्तफिजुर का शिकार बने। 148 के स्कोर पर 5 विकेट मुंबई ने गंवा दिए थे। लेकिन रोहित दूसरे छोर से रन बनाने में जुटे थे।
पथिराने ने रोमारियो को किया बोल्ड
रोहित का साथ देने आए रोमारियो शेफर्ड को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पथिराना से सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। वो 1 रन बना सके। अंतिम 12 गेंद में जीत के लिए 47 रन मुंबई क बनाने थे। ऐसे में मुस्तफिजुर के ओवर में रोहित ओर नबी 13 रन बटोर सके। रोहित ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना स्कोर 96 तक पहुंचा लिया।
हिटमैन ने जड़ा आईपीएल में दूसरा शतक
अंतिम ओवर में जीत के लिए मुंबई को 34 रन बनाने थे और स्ट्राइक पर नबी थे। वो पहली दो गेंद पर केवल 1 रन बना सके और स्ट्राइक पर रोहित आ गए। रोहित ने अगली गेंद पर चौका जड़कर आईपीएल में अपना दूसरा शतक 61 गेंद में 10 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा किया। अंत में मुंबई की टीम 20 ओवर में 186 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना सकी और 20 रन से मैच गंवा दिया। रोहित 63 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। वहीं मोहम्मद नबी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
