क्रिकेट

42 साल के धोनी ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर जड़े लगातार तीन छ्क्के-देखिए VIDEO

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2024, 10:21 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के 42 वर्षीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़कर वानखेड़े स्टेडियम में हाहाकार मचा दिया। देखिए उनके तीन शानदार छक्के।

Image

एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • एएस धोनी ने खेली मुंबई के खिलाफ 4 गेंद में 20 रन की नाबाद पारी
  • हार्दिक पांड्या के खिलाफ जड़े लगातार तीन छक्के
  • 500 के स्ट्राइक रेट से बनाए एमआई के खिलाफ रन

MS Dhoni Sixes vs Hardik Pandya: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चार गेंद की पारी में पूरी महफिल लूट ली। धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद मिला। जैसे ही धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे सारा मैदान धोनी-धोनी के नारों से गूंज गया।

मैदान पर उतरते ही गूंजा वानखेड़े स्टेडियम

धोनी ने मैदान पर उतरते ही पीले रंग से रंगे वानखेड़े स्टेडियम में उमड़े सीएसके के प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने गेंदबाजी कर रहे मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिका पांड्या के छक्के छुड़ा दिए। धोनी ने आतिशी अंदाज में पारी की शुरुआत की और हार्दिक की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़कर की। गेंद आसमान में 43 मीटर ऊपर पहुंचने के बाद बाउंड्री के पार पहुंची।

हार्दिक की गेंद पर जड़े लगातार तीन छक्के

इसके बाद धोनी ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद हार्दिक के ओवर की पांचवीं गेंद को स्क्वैर लेग की दिशा में छक्के के लिए भेजकर हैट्रिक पूरी कर ली। इस छक्के के साथ सीएसके ने पारी में 200 रन भी पूरे कर लिए। इसके बाद आखिरी गेंद को लेग स्टंप की दिशा में भेजकर 2 रन और अपने खाते में जोड़ लिए।

500 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

धोनी 4 गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने तीन छक्कों वाली अपनी पारी में 500 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article