क्रिकेट

India U19 vs Pakistan U19 Toss Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

India U19 vs Pakistan U19 Toss Live: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। इस मुकाबले में सेमीफाइनल का स्पॉट दांव पर है। भारतीय टीम को इसके लिए पाकिस्तान को हराना होगा जबकि पाकिस्तान को एक बड़ी जीत की दरकार है।

India U19 vs Zimbabwe U19 Toss Live

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

India U19 vs Pakistan U19 Toss Live: पांच बार का चैंपियन भारत रविवार को आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन से हार गया था जबकि 14 दिसंबर को उसने इसी टूर्नामेंट का ग्रुप मैच इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 90 रन से जीता था।अंडर-19 विश्व कप में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अमेरिका पर छह विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर ग्रुप चरण में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। भारत ने अपने पहले सुपर सिक्स मैच में 27 जनवरी को मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच गंवा दिया था लेकिन स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले दो मैच जीत लिए।

पाकिस्तान ने 27 जनवरी को अपने सुपर सिक्स मैच में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल की और भारत के खिलाफ मैच से पूर्व आत्मविश्वास हासिल किया। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार 172 रन बनाने वाले सलामी बललेबाज समीर मिन्हास इस टूर्नामेंट में भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाए और सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के दौरान 76 रन की पारी खेली। मिन्हास फिर से भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

दांव पर सेमीफाइनल स्पॉट

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास है क्योंकि इसमें सेमीफाइनल स्पॉट दांव पर है। भारतीय अंडर-19 टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए केवल जीत की दरकार है, जबकि पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो उसे भारत को बड़े अंतर के साथ हराना होगा। मौजूदा भारतीय टीम को देखते हुए यह आसान बिल्कुल नहीं होगा। ऐसे में भारत के पास पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाने का सुनहरा मौका है।

भारत बनाम पाकिस्तान टॉस का समय (IND U19 vs PAK U19 Toss Time)

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस 12.30 बजे हो गया।

भारत बनाम पाकिस्तान टॉस की जगह (IND U19 vs PAK U19 Toss Venue)

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान आज का टॉस किसने जीता (IND U19 vs PAK U19 Toss Win Today)

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज का मैच के टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इंडिया और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर सिक्स मैच कब शुरू होगा? (IND vs PAK U19 Super-6 Match Timing)

भारत और पाकिस्तान के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs PAK U19 Match Live Streaming)

भारतीय अंडर-19 टीम और मेजबान पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अंडर19 विश्व कप के सुपर-6 राउंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

भारत-पाकिस्तान की टीम (Pakistan U-19 vs India U-19)

भारत-आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलूच, हमजा जहूर, हुजैफा अहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिन्हास, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, अली रजा, दानियाल अली खान, मोहम्मद सैयाम, मोमिन कमर, नकाब शफीक, उमर जैब।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article