क्रिकेट

IND vs ENG U19 World Cup Final Toss Live: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच, टॉस कौन जीता

India vs England Under 19 World Cup Final Toss Live: आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए उतरेगी, जबकि इंग्लैंड अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी। फाइनल मैच में टॉस कौन जीता, यहां जानिए।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
  • आज अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच में भारत बनाम इंग्लैंड
  • भारत और इंग्लैंड के बीच खिताब के लिए आखिरी टक्कर

IND U19 vs ENG U19 Under 19 World Cup Final 2026 Toss Live: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज फाइनल मैच (Under 19 World Cup 2026 Final) खेला जा रहा है। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड (India vs England U19 Final) की टीमें आमने-सामने हैं। भारत ने अब तक 5 बार अंडर 19 विश्व कप खिताब जीता है। जबकि इंग्लैंड ने एक बार 1998 में इस खिताब को जीता था। भारत 10वीं बार फाइनल खेल रहा है। भारत की टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में मैदान पर है। जबकि इंग्लैंड की टीम थॉमस रेव की अगुवाई में खेल रही है। यहां जानिए फाइनल मैच में टॉस कौन जीता।

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच के टॉस का समय क्या है? (IND U19 vs ENG U19 Toss Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच आज के अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।

भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच कहां हो रहा है? (IND U19 vs ENG U19 Final Match Venue)

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय अंडर-19 टीम और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच विश्व कप फाइनल में आज का टॉस किसने जीता? (IND U19 vs ENG U19 Final Who Won The Toss Today)

भारत और इंग्लैंड के बीच आज के अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का टॉस भारत ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत-इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs ENG U19 Match Live Streaming)

भारतीय अंडर-19 टीम और मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच अंडर19 विश्व कप के फाइनल के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और इंग्लैंड की पूरी टीमें (India And England Under-19 World Cup 2026 Squads)

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हरवंश पंगालिया, उद्धव मोहन और मोहम्मद एनान।

इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जो मूर्स, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेस और जेम्स मिंटो।

इंडिया और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच कब शुरू होगा? (IND vs ENG U19 Final Match Timing)

भारत और इंग्लैंड के बीच U19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article