आईपीएल 2026 में रविवार को सुपर संडे के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हैदराबाद में होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 31 मुकाबलों में कोलकाता 20-11 से बहुत आगे है। हालांकि, हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होता है और सात में से केकेआर ने चार जबकि हैदराबाद ने तीन मुकाबले जीते हैं।
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने दो बदलाव किए हैं। नितीश कुमार रेड्डी आज का मैच नहीं नहीं खेल रहे। हर्षल पटेल की वापसी हुई है। कोलकाता ने भी दो बदलाव किए हैं। फिन ऐलन और मनीष पांडे की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
इस सीजन जब दोनों टीमें कोलकाता में भिड़ी थीं, तो ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की उपयोगी पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने 226/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 161 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तो क्या आज केकेआर उस हार का बदला ले पाएगी?
SRH vs KKR मैच के टॉस से जुड़ी अहम जानकारी
कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच (SRH vs KKR Match Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 45वां मैच हैदराबाद स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (SRH vs KKR Match Toss Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का टॉस दोहपर 3.00 बजे हो गया।
कौन जीता सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today SRH vs KKR Match Toss)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
फॉर्म है सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन ने अब तक इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया है। तीनों ने कम से कम 250 और कुल मिलाकर 999 रन बनाए हैं। हालांकि, केकेआर के इस सीजन के सबसे सफल तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा से इस तिकड़ी को सावधान रहने की जरूरत है।
केकेआर को सुलझानी है गुत्थी
केकेआर अभी भी अपने टॉप ऑर्डर क्रम की गुत्थी को सुलझा नहीं पाया है। शुरुआती मैचों में फिन ऐलन को खिलाने के बाद टीम ने टिम साइफर्ट पर भरोसा जताया, लेकिन वह भी शुरुआती दो मैचों में डक पर आउट होने के बाद अभी तक तीन पारियों में सिर्फ 19 रन ही बना पाए हैं।
वहीं, कुछेक इक्का-दुक्का पारियों को छोड़ दिया जाए तो कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन का बल्ला भी अभी तक शांत रहा है। ऐसे में हैदराबाद की युवा लेकिन फॉर्म में चल रही गेंदबाजी आक्रमण के सामने केकेआर को अतिरिक्त प्रयास करना होगा। पिछले दो मैच में रिंकू सिंह ने उम्दा बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई है।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
