क्रिकेट

राजस्थान या लखनऊ

आईपीएल का चौथा मुकाबला राजस्थान और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-IPL)

आईपीएल 2024 के दूसरे डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मुकाबला राजस्थान के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम का यह पहला मुकाबला है। पिछली बार दोनों टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लखनऊ की ओर से ट्रेड किए गए देवदत्त पड्डिकल डेब्यू कर रहे हैं।

टॉस के वक्त क्या बोले संजू सैमसन?

हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। यह बैटिंह फ्रैंडली विकेट है। ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है। रियान पराग नंबर 4 पर खेलेंगे। इसके अलावा जोस, हेट्टी, बोल्ट और पॉवेल हैं।

लखनऊ के कप्तान राहुल क्या बोले?

हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, विकेट अच्छा दिख रहा है। मैं मैदान पर वापस आकर खुश हूं, पिछले कुछ वर्षों में मैं लगातार इंजरी से जूझ रहा हूं। डीकॉक, पूरन, स्टोइनिस और नवीन-उल-हक हमारे चार ओवरसीज खिलाड़ी हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन-

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

लखनऊ के सब्सिट्यूट खिलाड़ी- दीपक हुडा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन-

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान की सब्सिट्यूट खिलाड़ी- नांद्रे बर्जर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article