GT vs MI Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात ने मुंबई को दी पटखनी, उमेश यादव बने जीत के हीरो
GT vs MI Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात ने मुंबई को दी पटखनी, उमेश यादव बने जीत के हीरो
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 6 रन से हराया। मुंबई के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य था, लेकिन हार्दिक की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। 2013 के बाद आज तक मुंबई की टीम अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई।
इससे पहले दो साल में आईपीएल का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को गुजरात टाइटंस को छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। बायें हाथ के युवा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 45 रन बनाये जबकि राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली। उन्होंने 17वें ओवर में डेविड मिलर और सुदर्शन को तीन गेंद के भीतर आउट किया।
इससे पहले मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पांड्या ने बुमराह की बजाय खुद गेंदबाजी की शुरूआत की और रिद्धिमान साहा (19) ने उन्हें आफ साइड पर चौका जड़ा। गुजरात के नये कप्तान शुभमन गिल ने भी पंड्या को एक चौका जड़ा और इस ओवर में 11 रन बने। गुजरात की शुरूआत बेहद मजबूत रही। चौथे ओवर में बुमराह ने आते ही मुंबई को सफलता दिलाई और यॉर्कर पर साहा को बोल्ड किया। पीयूष चावला ने पहला ओवर किफायती डाला। पावरप्ले में गुजरात ने 47 रन बनाये और एक विकेट भी गंवाया। गिल भी चावला की लय नहीं तोड़ सके। चावला ने गिल को डीप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जे ने अजमतुल्लाह उमरजई (17) को आउट किया जबकि बुमराह ने डेविड मिलर और सुदर्शन को पवेलियन भेजा
