क्रिकेट

PAK vs AUS 1st T20I Toss Result: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है प्लेइंग 11

PAK vs AUS 1st T20I Toss LIVE, Pakistan vs Australia Timing Today Match (पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 January 2026, PAK vs AUS Playing 11 Today: आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस कौन जीता और दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी हैं, आइए जानते हैं।

PAK vs AUS 1st T20, Who Won The Toss Today Match

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का टॉस कौन जीता

Who Won the Toss Today, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस कौन जीता, PAK vs AUS 1st T20I Toss LIVE: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज खेला जा रहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये दोनों टीमों की आखिरी टी20 सीरीज है और इसे विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा सकता है। विश्व कप का आयोजन भारत-श्रीलंका मिलकर करेंगे ऐसे में एशियाई पिचों पर खेलने का अभ्यास भी ऑस्ट्रेलिया को हो जाएगा। टॉस का नतीजा और प्लेइंग-11 यहां देखिए।

कब और कहां खेला जा रहा है पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच? (PAK vs AUS 1st T20 Date)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की इस सीरीज का पहला टी20 आज (29 जनवरी 2026) भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच कहां होगा? (PAK vs AUS 1st T20I Match Venue)

पाकिस्तानीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस कितने बजे होगा? (PAK vs AUS 1st T20I Toss Time)

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:00 बजे होगा।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today PAK vs AUS Toss Update)

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मुकाबले में टॉस पाकिस्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

आज के मैच में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (PAK vs AUS 1st T20 Playing-11)

आज पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद।

आज ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा और महली बियर्डमैन।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (Pakistan And Australia T20 Squads)

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।

पाकिस्तान की टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article