क्रिकेट

MI vs RCB IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला आज,जानिए किसने जीता टॉस

MI vs RCB IPL 2026 Toss LIVE, Mumbai Indians Timing Today Match (मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 20वां मैच आज मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, टॉस अपडेट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

MI vs RCB T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 20वां मैच आज मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) संभाल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। मुंबई इंडियन्स का यह सीजन का चौथा और घर पर दूसरा मुकाबला है। उसे अबत खेले तीन मैच में एक में जीत मिली है जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई आठवें स्थान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अबतक खेले गए तीन मैच में से दो में जीत दर्ज की जबकि एक मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीम आज वानखेड़े स्टेडियम में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का बीसवां मैच (MI vs RCB Match Timing)

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का बीसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच का टॉस (MI vs RCB Match Toss Timing)

मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का टॉस (Who Won Today MI vs RCB Match Toss)

मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की प्लेइंग-11 (MI vs RCB Playing 11)

मुंबई इंडियंस की ऐसी है प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स की ऐसी है प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

मुंबई और बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad):

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article