क्रिकेट

LSG vs KKR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच है मुकाबला

LSG vs KKR IPL 2026 Toss LIVE, Bengaluru vs Lucknow toss Timing Today Match (लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 38वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

LSG vs KKR T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 38वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं। लखनऊ और कोलकाता दोनों का सीजन में अबतक का प्रदर्शन खराब रहा है। लखनऊ की टीम अबतक खेले 7 मैच में 2 जीत और 5 हर के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता की टीम 7 मैच में एक जीत और पांच हार के साथ 10वें स्थान पर है। लखनऊ के खाते में 4 और कोलकाता के खाते में तीन अंक हैं। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला दोनों के लिए अहम है। दोनों ही टीमों को इसके लिए अपने बाकी बचे सात में से सात मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का अड़तीसवां मैच (LSG vs KKR Match Timing)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का अड़तीसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (LSG vs KKR Match Toss Timing)

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today LSG vs KKR Match Toss)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (LSG vs KKR Playing 11)

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा

लखनऊ और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants and Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article