KKR vs GT IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 60वें मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आज प्लेऑफ की जगह दांव पर है। अगर गुजरात टाइटंस जीतने में कामयाब हो जाती है तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगा। अगर कोलकाता जीतती है तो वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 6 मैच में 4 में गुजरात को जीत मिली है जबकि केवल एक मुकाबला कोलकाता ने जीता है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। ईडेन गार्डन्स में गुजरात का स्कोर 2-0 है।
कब शुरू होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (KKR vs GT Match Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का टॉस (KKR vs GT Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs GT Match Toss)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में टॉस गुजरात ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
केकेआर प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी,
