Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, INDU19 vs NZU19 Toss LIVE: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लगातार दो मुकाबला जीतकर सुपर-सिक्स में अपनी जगह पक्की कर चुके आयुष म्हात्रे एंड कंपनी के पास जीत की हैट्रिक लगाकर नॉक-आउट दौर में जाने का मौका है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। दोनों मुकाबले उसके बारिश की भेंट चढ़ गए थे और सुपर-सिक्स में जगह बनाने के लिए इस टीम को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा।
हेड टू हेड में एकतरफा है मामला
हेड टू हेड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए कुल 20 मुकाबले में 17 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि केवल 3 मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम रहा है। इतना ही नहीं भारतीय टीम साल 2012 से लगातार जीत रही है। अगर न्यूजीलैंड को सुपर-सिक्स में जगह बनाना है तो उसे इतिहास रचना होगा। इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में होंगे। अगर आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉस का समय (IND U19 vs NZ U19 Toss Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज के मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉस की जगह (IND U19 vs NZ U19 Toss Venue)
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस किसने जीता (IND U19 vs NZ U19 Toss Win Today)
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज का मैच के टॉस भारत ने जीता।
भारत और न्यूजीलैंड की टीम (India U19 vs New Zealand U19)
न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्ज़ोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वाइट, ल्यूक हैरिसन।
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान
