क्रिकेट

IND vs USA U19 Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम अमेरिका अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच

India vs USA U19 Timing Today Match Toss: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और यूएसए अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के मैदान पर हो रहा है। जानिए इस मैच के टॉस का नतीजा क्या रहा व अन्य जानकारियां।

Image

भारत-अमेरिका अंडर-19 विश्व कप मैच का टॉस

IND vs USA U19 Match Toss LIVE, India vs USA Timing Today Match, Under-19 World Cup 2026 (भारत बनाम यूएसए अंडर-19 आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta (15 January 2026): भारत और अमेरिका के बीच आज अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और यूएसए अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के मैदान पर हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस मैच के टॉस का नतीजा क्या रहा व अन्य जानकारियां।

भारत बनाम अमेरिका अंडर-19 मैच कहां होगा? (IND vs USA U19 Match Venue)

भारत बनाम यूएसए के बीच अंडर-19 विश्व कप मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के बुलावायो में हो रहा है।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और यूएसए अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs USA U19 World Cup Match Timing)

भारत बनाम अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 12:30 बजे होगा।

आज के मैच में टॉस कौन जीता? (IND vs USA U19 WC Match Toss Winner)

भारत बनाम यूएसए अंडर-19 विश्व कप मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह और वेदांत त्रिवेदी।

यूएसए अंडर-19 टीम: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अदनित झांब, शिव शनि, नितिश सुदिनी, अद्वैत कृष्णा, अमरिंदर गिल, सबरिश प्रसाद, रायन ताज, ऋषभ शिम्पी, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोग रेड्डी अरेपल्ली और ऋत्विक अप्पिडी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article