क्रिकेट

IND Vs SA 3rd T20 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा साउथ अफ्रीका

Ind Vs SA 3rd T20 Toss LIVE: सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम लीग स्टेज में अजेय रही थी और 4-4 मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

Ind Vs SA 3rd T20 Toss LIVE: सुपर-8 में आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से इस फॉर्मेट की दो बेस्ट टीम साउथ अफ्रीका और भारत का सामना हो रहा है, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।। यह मुकाबला वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 3 मुकाबला में साउथ अफ्रीका खेला है। यहां खेले गए सभी 4 मुकाबलों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि एक मुकाबला चेज करते हुए जीता गया है। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को यहां 7 विकेट से पटखनी दी थी।

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

काली मिट्टी से बनी इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को जरूर थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। लेकिन इस वर्ल्ड कप में यहां केवल एक बार 200 प्लस का स्कोर बना है। साउथ अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ यहां 213 रन का स्कोर खड़ा किया था, जबकि भारत ने इस मैदान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया था। कुल मिलाकर इस मैदान पर गेंद और बल्ले के अच्छी लड़ाई देखने को मिलेगी।

कब खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच रविवार, 22 फरवरी को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कितने बजे होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 के मैच का टॉस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 के मैच में टॉस शाम 6.30 बजे हुआ।

भारत-साउथ अफ्रीका सुपर-8 मैच का टॉस कौन जीता (Who Won Today Match Toss)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 के मैच में टॉस साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article