क्रिकेट

Ind Vs SA 3rd T20 Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरा टी20

Who Won the Toss Today, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs SA 3rd T20 Toss LIVE: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (14 दिसंबर 2025) को खेला जा रहा है। मैच का आयोजन धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

IND vs SA 3rd T20 Toss update.

भारत बनाम द.अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता

Ind Vs SA 3rd T20 Toss LIVE, India Vs South Africa Timing Today Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 December 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम (India vs South Africa) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला गंवाने वाली मेहमान टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम भारत को सबसे बड़ी हार थमा दी थी। अब बारी तीसरे टी20 मुकाबले की है जिसे जीतकर दोनों टीम सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं, दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है। ऐसे में मैच में टॉस की खास भूमिका हो सकती है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच से पहले आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 क्रिकेट में आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 13 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा था।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 3rd T20 Match Venue)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (IND vs SA 3rd T20 Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs SA 3rd T20 Match Timing)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे कराया जाएगा।

आज के मैच में टॉस कौन जीता? (IND vs SA 3rd T20 Toss Winner)

भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, संजू सैमसन।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article