IND vs NZ T20 Toss LIVE: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच आज (08 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच टीम इंडिया की कोशिश लगातार दूसरा और रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने की होगी। वहीं कीवी टीम पहली बार व्हाइटबॉल क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल करना चाहेगी। दोनों ही टीमें इतिहास के मुहाने पर खड़ी हैं। ऐसे में दोनों के बीच रविवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अबतक शानदार रहा है। भारतीय टीम को 8 मैच में एक हार मिली है नहीं न्यूजीलैंड को अबतक खेले 8 मैच में दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। अहमदाबाद में रविवार को खिताबी जंग में टॉस की भूमिका भी अहम रहेगी। पिच के मिजाज के आधार पर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadva) के हाथों में है नहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने टॉस जीतने के बाद किया क्या फैसला? न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच (India vs New Zealand Final Match Date)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच रविवार, 08 मार्च, 2026 को खेला जाएगा।
किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच (India vs New Zealand Final Match Venue)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे फाइनल मैच का टॉस (India vs New Zealand Final Match Toss Time)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच का टॉस कौन जीता (Who Won Today Match Toss)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच का टॉस अबतक नहीं हुआ है।
ऐसी ही दोनों टीम(India vs New Zealand Squad for T20 World Cup 2026)
भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team):
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket team):
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्की, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉन्वे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11 (Team India Playing 11)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing 11)
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्च चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन।
