Ind Vs NZ 4th T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानिए किसने जीता टॉस
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 28, 2026, 06:37 PM IST
Ind Vs NZ 4th T20I Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 January 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20आई, आज का टॉस कौन जीता
Who Won the Toss Today, भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता, Ind Vs NZ 4th T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विखाखापट्टनम के वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करके मेजबान टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 के अंतर से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम की नजर अब सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने पर है। वहीं कीवी टीम बाकी बचे दो मैच में जीत हासिल करके अपनी साख बचाना चाहेगी साथ ही बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच चौथे मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम बल्लेबाजों ने पिछले दो मुकाबलों में धमाल मचाया है और वैसी ही बल्लबाजी की एक बार फिर टीम से आशा है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचले सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विशाखापट्टनम में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम और कीवी टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम में ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह और काइल जैमिसन की जगह जैक फॉक्स की एंट्री हुई है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs NZ 4th T20I Match Venue)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम के वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कब होना है भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला? (India vs New Zealand 4th T20I Match Date)
भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच चौथा टी20 मैच 28 जनवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 4th T20I Match Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs NZ Toss Update)
भारत न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले में टॉस भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, जैक फॉक्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।