क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच

India vs New Zealand Timing Today Match Toss: टीम इंडिया और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। राजकोट में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम सीरीज में पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी और आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है। आइए जानते हैं कि मैच का टॉस कौन जीता और कैसी है प्लेइंग इलेवन।

Aaj Ka Toss Kon Jita, IND vs NZ 2nd ODI

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच में टॉस कौन जीता

IND vs NZ 2nd ODI Toss LIVE, India vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta (14 January 2026): आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की रोमांचक सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित हो रहा है। ये मैच राजकोट के निरंजन शाह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम चार विकेट से जीतते हुए शुरुआती बढ़त अपने नाम कर चुकी है और आज मैच के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के मकसद से मैदान पर है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं और न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के हाथों में है। आज के मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला है क्योंकि राजकोट की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका काफी रहती है। जानिए किसने टॉस जीता और कैसी है प्लेइंग-11। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

आज के मैच के लिए भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 कैसी है? (IND vs NZ 2nd ODI Playing-11)

भारत की प्लेइंग-11: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैक फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स।

आमने-सामने के आंकड़ों में कौन भारी

वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अब तक कुल 121 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया 63 में और न्यूजीलैंड की टीम 50 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच कहां होगा? (IND vs NZ 2nd ODI Match Venue)

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs NZ 2nd ODI Match Timing)

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे कराया जाएगा।

आज के मैच में टॉस कौन जीता? (IND vs NZ 2nd ODI Toss Winner)

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India and New Zealand ODI Squads)

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article