क्रिकेट

Ind Vs NZ 1st T20I Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, कीवी टीम ने जीता टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जा रहा है। जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

IND vs NZ 1st T20I Toss Update

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले यह टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों की आखिरी सीरीज है। दोनों ही टीमें इस सीरीज में अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने और उन्हें पुख्ता करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के हाथों में है। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचले सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कहां होगा? (IND vs NZ 1st T20I Match Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कब होना है भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला? (India vs New Zealand 1st T20I Match Date)

भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच पहला टी20 मैच 21 जनवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 1st T20I Match Time)

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20मैच का टॉस किसने जीता (Who Won Toss Today Ind vs NZ Toss Update)

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस और किया गेंदबाजी का फैसला।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)-

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत-न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ T20 Squad)-

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article