क्रिकेट

GT vs SRH IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी हैदराबाद, दांव पर प्लेऑफ

GT vs SRH IPL 2026 Toss LIVE, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Timing Today Match (गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 मई, 2026: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

GT vs SRH IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है जहां हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां हैदराबाद के खिलाफ गुजरात को अब तक एक भी हार नहीं मिली है। दोनों टीमों के लिए यह 12वां मुकाबला है और 11 मैच खेल चुकी गुजरात और हैदराबाद के पास फिलहाल 14 अंक हैं। आज जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो जाएगी। गुजरात लगातार 4 मुकाबला जीत चुकी है जबकि हैदराबाद ने पिछले 5 में से 4 में जीत दर्ज की है।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

अब तक हुए 6 मुकाबलों में गुजरात ने 5 मैच जीता है जबकि केवल एक मुकाबला हैदराबाद के पक्ष में रहा है। हैदराबाद ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2022 में जीता था। घर पर खेले गए 3 मैच में हर बार गुजरात को जीत मिली है।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (GT vs SRH Match Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का टॉस (GT vs SRH Match Toss Timing)

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs SRH Match Toss)

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में टॉस हैदराबाद ने जीता।

आज के मैच में गुजरात और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!