GT vs RCB T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मैच आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है जहां गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मुकाबले में गुजरात की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) संभाल रहे हैं। गुजरात टाइटंस का यह सीजन का नौवां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 8 मुकाबलों में से गुजरात को 4 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अबतक सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है। अबतक खेले 8 मैचों में से 6 में उसे जीत मिली है और 2 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। यह मुकाबला अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज गुजरात और दूसरे नंबर पर तैनात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मैच (GT vs RCB Match Timing)
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का टॉस (GT vs RCB Match Toss Timing)
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs RCB Match Toss)
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस गुजरात ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज के मैच की प्लेइंग-11 (GT vs RCB Playing 11)
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार(कप्तान), जीतेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारिया शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।
गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
