आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। दोनों के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 20 में RCB और 13 में DC को जीत मिली है। दिल्ली में भी हुए 11 मैचों RCB 7-4 से आगे है। वहीं इस साल भी RCB की टीम सात में से पांच मुकाबला जीत चुकी है, जबकि DC को इस दौरान सात में से तीन में ही जीत हासिल हुई है। कुल मिलाकर RCB का पलड़ा, DC पर पूरी तरह से भारी है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता है।
दिल्ली के लिए कोहली बड़ी चुनौती
विराट कोहली, आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और सात पारियों में तीन अर्धशतकों की मदद से 54.7 की औसत और 163 के स्ट्राइक रेट के साथ 328 रन बना चुके हैं। दिल्ली के अपने होमग्राउंड में उन्होंने 11 IPL मैचों में लगभग 67 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों के साथ 534 रन बनाए हैं, जो कि IPL में किसी एक खिलाड़ी का किसी एक मैदान पर तीसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है और उन्होंने यहां पांच पारियों में चार अर्धशतक लगाए हैं। वह IPL में 9000 रन पूरा करने के भी करीब हैं और इस मैच में 11 रन बनाते ही वह IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अगर DC के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 31 पारियों में 47.9 की औसत से 11 अर्धशतकों के साथ 1149 रन बनाए हैं, जो कि IPL में किसी भी बल्लेबाज का DC के खिलाफ सर्वाधिक कुल रन स्कोर है। टी नटराजन के खिलाफ 169, कुलदीप यादव के खिलाफ 117 और अक्षर पटेल के खिलाफ वह 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और तीनों ने कोहली को सिर्फ एक-एक बार ही आउट किया है।
DC बनाम RCB टॉस अपडेट्स-
कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मैच (DC vs RCB Match Timing)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स के बीच मैच का टॉस (DC vs RCB Match Toss Timing)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today DC vs RCB Match Toss)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुर्स के बीच मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया है।
