क्रिकेट

केकेआर वर्सेस डीसी, IPL DC vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली को 106 रन से हराया

IPL में आज DC vs KKR: आईपीएल का 16वां मुकाबला विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडि.म में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है।

Image

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (साभार-IPL)

केकेआर वर्सेस डीसी लाइव स्कोर : आईपीएल का 16वां मुकाबला दिल्ली और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला विशाखापट्टन में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि दिल्ली की टीम 2 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। दोनों ही टीम अपना पिछला मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। केकेआर ने आरसीबी को हराया था तो दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज यानी 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी सही साबित हुआ। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 272 रन बोर्ड पर लगा दिए। सुनील नरेन समेत केकेआर के लगभग हर किसी बल्लेबाज ने जमकर रन बनाए। अब दिल्ली के सामने 273 रन का टारगेट है।

DC vs KKR Match Venue: VisakhapatnamKKR VS DC Live Score

पृथ्वी शॉ के आने से जहां ओपनिंग जोड़ी मजजबूत हुई है तो वहीं ऋषभ पंत भी फॉर्म में लौट आए हैं। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम शानदार फॉर्म में है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी जबरदस्त फॉर्म में है। बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं तो गेंदबाजी में खासतौर से सबसे महंगे गेंदबाज मिचेल स्टार्क की लगातार पिटाई हो रही है। मिचेल स्टार्क का न चलना टीम के लिए सबसे चिंता की बात है।

kkr vs dc toss winner today: कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

End of Article