क्रिकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल के 39वें मुकाबले में लखनऊ का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला चेपॉक में होगा। दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से इस सीजन में भिड़ेगी।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-IPL)

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाने वाला है। आईपीएल 2024 में दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से खेल रही है। पहली बार लखनऊ ने चेन्नई को अपने घर इकाना में 8 विकेट से हराया था। अब बारी चेन्नई की है जो बदला लेने के लिए तैयार है। मैच में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

आज के मैच में एक बार फिर फैंस को धोनी की विस्फोटक बैटिंग का दीदार करने को मिलेगा जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ निखरते जा रहे हैं। धोनी इस सीजन अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह यूं तो कुछ गेंद का सामना करने के लिए मैदान में उतरते हैं, लेकिन इन्हीं कुछ गेंदों में वह विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं।

CSK vs LSG Toss Venue: एमए चिदंबरम स्टेडियम

CSK vs LSG Toss Time: 7PM

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Chennai Super Kings Playing 11 Prediction)

रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना [इंपैक्ट: तुषार देशपांडे]

लखनऊ सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction)

केएल राहुल, क्विंटन डि कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान [इंपैक्ट: देवदत्त पडिक्कल]

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article