क्रिकेट

CSK vs KKR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: कोलकाता के कप्तान रहाणे ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाजी

CSK vs KKR IPL 2026 Toss LIVE, Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Timing Today Match (चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह सीजन संघर्ष भरा रहा है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-x)

CSK vs KKR IPL 2026 Toss LIVE: आईपीएल में आज इस सीजन को दो सबसे पिछड़ी टीम चेन्नई और कोलकाता का मुकाबला है जहां कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है, क्योंकि टीम पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इसी मैदान पर चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की थी। दूसरी तरफ केकेआर तमाम प्रयासों के बावजूद भी जीत का स्वाद चख नहीं सका है और चेन्नई के खिलाफ वह इसी प्रयास में उतरेगी।

प्वाइंट्स टेबल में कौन कहां?

प्वाइंट्स टेबल की बात करें को कोलकाता की टीम एक अंक के साथ 10वें पोजिशन पर है। अब तक खेले गए 4 मुकाबले में 3 में उसे हार मिली थी और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया था। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ 9वें पोजिशन पर है।

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच (CSK vs KKR Match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (CSK vs KKR Match Toss Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।

कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today CSK vs KKR Match Toss)

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले में टॉस कोलकाता ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

केकेआर और सीएसके की टीम-

केकेआर की टीम- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।

सीएसके की टीम- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article