क्रिकेट

IND vs ZIM, Aaj Ka Match Kaun Jitega: भारत या जिम्बाब्वे कौन जीतेगा आज का मैच, यहां देखें क्या कहता है विन प्रीडिक्शन

Aaj ka match kaun jitega IND vs ZIM 2nd T20I: 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज में फिलहाल जिम्बाब्वे 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करे और सीरीज में वापसी करे।

Image

IND vs ZIM, Aaj Ka Match Kaun Jitega: भारत या जिम्बाब्वे कौन जीतेगा आज का मैच, यहां देखें क्या कहता है विन प्रीडिक्शन

IND vs ZIM 2nd T20I, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को हराकर इस सीरीज के रोमांच को बढ़ा दिया है। सीरीज के शुरू होने से पहले ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद आसान रहेगा, लेकिन यही गलतफहमी पहले मुकाबले में टीम इंडिया को ले डूबी। अब सीरीज में वापसी करने के लिए उसे हर हाल में वापसी करनी होगी। आज का मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा। इस पिच पर जिस तरह से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली है, उसको देखते हुए दूसरे मुकाबले में भी रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी पर खास नजर होगी।

दूसरी तरफ भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को गलतियों से सबक लेकर दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करनी होगी और इसकी जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल पर ज्यादा होगी, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार जिम्बाब्वे के दौरे पर हैं।

भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 कौन जीतेगा (IND vs ZIM Win Prediction Today Match)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। 9 मैच में से 6 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है तो 3 मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। पहले मैच में भारत के जीत का प्रतिशत 88 था, लेकिन जिम्बाब्वे के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने इसे बदल दिया है। आज के मैच में विन प्रीडिक्शन की बात करें तो जिम्बाब्वे की जीत का प्रतिशत 3% बढ़कर 15 हो गया है जबकि भारत के जीत का प्रतिशत 85 हो गया है।

ind vs zim win prediction

आज का मैच कौन जीतेगा

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन (Zimbabwe Playing xi Prediction)- इनोसेंट काइया, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चटारा, रिचर्ड नगारवा।

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग इलेवन (Team India Playing 11 Prediction)- शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/ध्रूव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article