क्रिकेट

ICC World Cup Qualifier: जानिए कौन है विक्रमजीत सिंह, जिन्होंने ओमान के खिलाफ वनडे करियर का पहला शतक जड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 4, 2023, 09:39 AM IST

ICC World Cup Qualifier, Kaun Hai Vikramjit Singh: जिम्बाब्वे की मेजबानी में इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस दौरान नीदरलैंड्स का सामना ओमान से हुआ। इस मुकाबले में विक्रमजीत सिंह का जमकर बल्ला चला और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए जानते हैं कौन हैं विक्रमजीत सिंह...

Image

विक्रमजीत सिंह। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

ICC World Cup Qualifier, Kaun Hai Vikramjit Singh: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 अक्टूबर को इस मैदान पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें उतरेंगी। 9 टीमों की एंट्री हो चुकी है और बचे एक जगह के लिए संघर्ष जारी है। जिम्बाब्वे की मेजबानी में इन दिनों आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस दौरान नीदरलैंड्स और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान युवा बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने नीदरलैंड्स की ओर से खेलते हुए ओमान के खिलाफ शतकीय पारी खेली।

भारतीय मूल के हैं विक्रमजीत सिंह

ओमान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले विक्रमजीत सिंह भारतीय मूल के हैं। वे पंजाब के चीमा खुर्द के रहने वाले हैं। वे नीदरलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। ओमान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला। उन्होंने 100.91 की स्ट्राइक रेट से 109 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 110 रन बनाए और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। यह उनका वनडे करियर का पहला शतक है।

वनडे में ऐसा है विक्रमजीत का प्रदर्शन

2019 में नीदरलैंड्स के लिए डेब्यू करने वाले विक्रमजीत सिंह का वनडे में जमकर बल्ला चलता है। वे 23 वनडे में 32.82 की औसत और 76.72 की स्ट्राइक रेट से 755 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं। उनके बल्ले से 88 चौके और 12 छक्के निकले हैं। वहीं, 8 टी20 मुकाबलेमें 76 बनाए हैं।

पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद कठिन दिख रही है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स के पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। नीदरलैंड्स की टीम 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका की टीम 8 अंक के साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है। बचे एक जगह के लिए जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच कड़ा मुकाबला है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article