क्रिकेट

देश से बाहर जीतना है टेस्ट तो गिल को सुननी चाहिए सबा करीम और रहाणे की सलाह

वेलिंगटन में ऐतिहासिक स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया जीत दर्ज करने में असफल रही। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाना है। ऐसे में सबा करीम और अजिंक्य रहाणे ने कप्तान गिल को सलाह दी है।

Image

भारतीय टीम (साभार-X)

एक पारी में 720 रन बनाने के बाद 352 रन की बढ़त लेने के बावजूद टीम इंडिया को वेलिंगटन टेस्ट में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। दोनों कप्तानों की सहमति से मैच तब रोक दिया गया जब न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना चुकी थी। लेकिन गिल का यह फैसला कुछ पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आ गया क्योंकि अब भी 15 ओवर का खेल बाकी था। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाना है और इससे पहले सबा करीम और अजिंक्य रहाणे ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर शुभमन गिल को सलाह दी है।

विदेशों में जीत के लिए चाहिए स्पिनर

सबा करीम की मानें तो विदेशी जमीन पर टेस्ट जीतने के लिए आपको फ्रंट लाइन स्पिनर की जरूरत होती है। ऐसे में टीम इंडिया को प्रमुख स्पिनर के साथ उतरना चाहिए। वेलिंगटन टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने 51 ओवर की गेंदबाजी की और केवल एक विकेट ले पाए। उन्होंने कहा कि क्या बल्लेबाजी में गहराई इस कीमत पर लाई जानी चाहिए कि एक फ्रंट लाइन स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले। उन्होंने कहा 'अगर आपको SENA कंट्री में जीत दर्ज करनी है तो एक ऐसे फ्रंट लाइन स्पिनर की दरकार होगी जो सपाट पिच पर भी आपको विकेट लेकर दे।

रहाणे ने सिराज को बाहर रखने पर उठाए सवाल

अजिंक्य रहाणे ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर सवाल खड़े किए। रहाणे ने कहा आप पहली पारी की बल्लेबाजी से टेस्ट नहीं जीत सकते हैं। रहाणे के अनुसार विदेशों में दूसरी पारी के दौरान विकेट थोड़ी अच्छी हो जाती है। ऐसे में आपको ऐसे अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी विकेट निकाल सके। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा इस मुकाबले में एक और अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी खली। ऐसे में मोहम्मद सिराज का अनुभव आपके काम आता।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article