स्पोर्ट्स

Saff Championship Final: फाइनल में भारत की राह आसान नहीं, कुवैत के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 3, 2023, 10:12 AM IST

Saff Championship 2023 Final: भारतीय फुटबॉल टीम का सैफ चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा रहा है प्रदर्शन।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी। (फोटो- भारतीय फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Saff Championship 2023 Final: सैफ चैम्पियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम धमाकेदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मंगलवार को बेंगलुरू के श्री कांतीराव स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। हालांकि इस मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका था। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अब भारतीय फुटबॉल टीम नई रणनीति के साथ मैच पर उतरेगी और खिताब पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।

कुवैत के खिलाफ ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन

कुवैत के खिलाफ भारतीय फुटबॉल टीम पांचवीं बार उतरेगी। सैफ चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीम पहली बार 17 दिसंबर 1978 को एशियन गेम्स में आमने-सामने हुई थी। इसमें भारत को 6-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह दूसरी टीम 05 नवंबर 2004 को इंटरनेशनल फ्रैंडली मैच में भिड़ने उतरी थी। इसमें भारत ने 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की थी। इसके बाद 14 नवंबर 2010 को इंटरनेशनल फ्रैंडली मैच में दोनों टीमें आपस में भिड़ने उतरी। इस मुकाबले भी भारत को 9-1 से हार मिली थी। इसके बाद इस साल 27 जून 2023 को दोनों टीमों ने ड्रॉ मुकाबला खेला था।

भारत खिताब से बस एक कदम दूर

भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप के खिताब से महज एक कदम दूर है। टीम ने नजर 9वीं बार खिताब पर है। भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप की सबसे सफल टीम है। टूर्नामेंट में भारत 14 बार हिस्सा लेने उतरी है और 8 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैम्पियन बनी थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article